{"_id":"682c63dd0c4ccc7828077bd8","slug":"father-and-son-beat-up-a-man-and-threw-him-in-the-field-chamba-news-c-88-1-ssml1006-150884-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाप-बेटे ने की व्यक्ति की पिटाई, खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाप-बेटे ने की व्यक्ति की पिटाई, खेत में फेंका
विज्ञापन
बाप-बेटे ने की व्यक्ति की पिटाई, खेत में फेंका
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर मांगी कार्रवाई
शादी समारोह से लौटते समय रास्ता रोकने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह के कुलूंडा गांव में बाप-बेटे ने मिलकर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उसे बेसुध करके खेत में फेंक दिया। घायल की चाची ने उसे बेसुध हालत में उठाकर घर पहुंचाया। यहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को घायल प्यारदीन ने तीसा थाना में पहुंचकर उसके साथ मारपीट करने वाले कासम और उसके बेटे अनु के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही पुलिस से मांग की है कि इन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस को सौंपी शिकायत में प्यारदीन ने बताया कि 18 मई को जब वह शादी समारोह से लौटकर घर जा रहा था तो देर रात को कासम और अनु ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों ने उसे पीट-पीट कर खेतों में फेंक दिया। इतने में उसकी चाची वहां पहुंच गईं। उनको देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।