फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Families in trouble due to termination of services of village group organizers

Chamba News: ग्राम समूह आयोजकों की सेवाएं समाप्त होने से संकट में परिवार

Fri, 12 Sep 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Families in trouble due to termination of services of village group organizers
चंबा। 15 से 20 साल तक निरंतर सेवाएं देने वाले ग्राम समूह आयोजकों को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चंबा और कांगड़ा जिला में केएफडब्लयू परियोजना के तहत कार्यरत 132 कर्मचारियों की सेवाएं 31 अगस्त 2025 को अचानक समाप्त कर दी गईं, जबकि परियोजना की अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित है।
विज्ञापन

नौकरी छिनने से इन कर्मचारियों का परिवार और बच्चों की पढ़ाई संकट में है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी पूरी आजीविका इसी काम पर निर्भर थी। अचानक बेरोजगार कर दिए जाने से घरों के चूल्हे तक बुझने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

मंजू देवी, पवना देवी, कमलेश कुमार, संतोष कुमारी, रचना देवी, सरिता कुमारी, विनोद कुमारी, सुषमा कुमारी और सरोटी देवी ने कहा कि हमने अपने जीवन के सुनहरे साल इस सेवा को समर्पित कर दिए, लेकिन अब हमें दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें या तो निरंतर सेवाओं में रखा जाए या अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में समायोजित किया जाए। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed