फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Experts gave online consultation to patients

Chamba News: विशेषज्ञों ने मरीजों को दिया ऑनलाइन परामर्श

Sat, 18 Mar 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Experts gave online consultation to patients
चंबा। ई संजीवनी पोर्टल के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विशेषज्ञों ने पीएचसी पहुंचने वाले दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया। विशेषज्ञ शनिवार को सुबह 11:00 बजे पोर्टल के जरिये जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जुड़ गए। स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसा जो भी मरीज उपचार के लिए पहुंचा जिसे विशेषज्ञ से परामर्श लेने की जरूरत थी उसके परामर्श के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ से संपर्क साधा।
विज्ञापन

इस तरह विशेषज्ञ ने मरीज की बीमारी को लेकर जानकारी हासिल की। उसके बाद उसकी बीमारी के इलाज के लिए उसे जरूरी परामर्श भी दिया। इसके चलते मरीज को अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ी। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग, महिला, मनो रोग, त्वचा और ईएनटी के विशेषज्ञ ऑनलाइन ई संजीवनी पोर्टल के साथ सुबह से लेकर शाम तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल दूरदराज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। रोजाना विशेषज्ञ मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed