फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Excavated four days ago, till now the drains on the highway could not be built, Local people crossing the drain with the help of sewerage pipe in Mugla Bazar

चार दिन पहले की खुदाई, अब तक नहीं बन पाई हाईवे पर नालियां

Sun, 11 Jul 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Excavated four days ago, till now the drains on the highway could not be built, Local people crossing the drain with the help of sewerage pipe in Mugla Bazar
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला में लोगों को घर पहुंचने के लिए सीवरेज पाइपों का सहारा है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल मुहिम के तहत बाजार का दौरा किया। जहां पाया गया कि एनएच प्राधिकरण द्वारा नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए हैंडपंप के पास रास्ते को तोड़ा गया। साथ ही नालियों के निर्माण के लिए गहरी खुदाई पाई गई। लेकिन एनएच प्राधिकरण द्वारा मोहल्ले के लोगों की आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। बहरहाल, लोग छलांग मारकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह नालियां बनाई जा रही हैं, वहां से अपर मुगला मोहल्ले का रास्ता है। उन्होंने बताया कि लोग आवाजाही के लिए सीवरेज पाइप का सहारा ले रहे हैं। करीब चार दिन पहले नालियों के निर्माण के लिए खुदाई की गई है। लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, सन्नी कुमार, उदय कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजू कुमार, वीर सिंह, सुशील कुमार व अजय कुमार का कहना है कि नालियों के लिए खुदाई के कारण उनके दोपहिया वाहन भी सड़क पर हैं। उन्होंने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों का कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे कंपनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed