{"_id":"671bd404b97247beb40f2f57","slug":"ecg-not-being-done-in-teesa-race-to-chamba-80-km-away-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135845-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा में नहीं हो रहे ईसीजी, 80 किमी दूर चंबा की लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा में नहीं हो रहे ईसीजी, 80 किमी दूर चंबा की लग रही दौड़
Fri, 25 Oct 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के हृदय की गति का पता लगाने के लिए ईसीजी मशीन तक नहीं है। आलम यह है कि हार्ट अटैक या छाती संबंधी होने वाली बीमारियों की सूरत में मरीजों को न चाहते 75 से 80 किलोमीटर की दौड़ लगाकर जिला मुख्यालय चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज का ही रुख करना पड़ता है।
ऐसी विकट परिस्थिति में कई बार मरीज मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने से पूर्व ही बीच राह ही दम तोड़ देता है। सरकारी अस्पतालों में ईसीजी की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सिविल अस्पताल तीसा में कुछ माह पहले ही ईसीजी मशीन खराब हुई है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल अस्पताल तीसा पर निर्भर करती है। बावजूद इसके चुराह के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में वर्तमान समय में एक अदद ईसीजी मशीन तक नहीं हैं। प्रबुद्धजनों में रमेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेश कुमार, विजय कुमार ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग से चुराह में पटरी से उतर रही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उधर, चुराह विधायक हंसराज ने बताया कि सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। वर्तमान में सरकारी विभागों के हालात बदतर हो चुके हैं। चुराह के स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी मशीनें तक नहीं हैं। इस बाबत सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जल्द बात की जाएगी।
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि चुराह के स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी मशीन न होने के बारे में जानकारी मिली है। इस बारे में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित विभागीय अधिकारी से बात की जाएगी।
उधर, सीएमओ चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सरकार और विभाग को अवगत करवाया गया है।
--