फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Don't ride two wheeler without helmet

Chamba News: बिना हेलमेट न चलाएं दो पहिया वाहन

Sat, 18 Mar 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Mar 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Don't ride two wheeler without helmet
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों को यातायात नियमों से लेकर अन्य जरूरी पहलुओं पर जागरूक किया गया। इसके लिए सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के पुराने परिसर अखंड चंडी महल परिसर के दरबार हाल में किया गया। कार्यक्रम में सह आचार्य डॉ. हेमंत पाल मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस चंबा के मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार और परमेश कुमार विशेष रूप से स्रोत व्यक्तियों के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने मुख्यातिथि और स्रोत व्यक्तियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में यातायात नियमों की अनुपालना करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। इसके पश्चात स्रोत व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय गति सीमा नियंत्रित और कम रखें। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहन कर रखें। एलईडी और आंखों को चुभने वाली लाइटों का प्रयोग गाड़ियों में न करें। खतरनाक ओवरटेक न करें। बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं। यातायात पुलिस की ओर से इशारा करने पर गाड़ी जरूर रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed