फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctor accused of coming late, officer said - he was giving duty in emergency

Chamba News: चिकित्सक पर देर से आने का आरोप, अधिकारी बोले-इमरजेंसी में दे रहे थे ड्यूटी

Fri, 29 Dec 2023 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of coming late, officer said - he was giving duty in emergency
चुराह (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा की ओपीडी-1 में शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे तक चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

हालांकि, मरीज चिकित्सक के कक्ष में पर्चियां जमा करवाकर सुबह 10:00 बजे से लाइनों में खड़े रहे। सवा घंटे तक चिकित्सक के ओपीडी में न पहुंचने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बीएमओ का दावा है कि डॉक्टर आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी दे रहे थे। इसके बाद सीधे ओपीडी में आ गए।

मरीजों-तीमारदारों में निशी देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सरोज कुमार, दलीप कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश चंद और प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे सिविल अस्पताल तीसा में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे। ओपीडी के कमरा नंबर एक में बाकायदा सुबह पर्ची जमा करवाने के बाद कतार में लग गए। सवा 11 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। बताया कि चुराह विधानसभा का मुख्य बिंदु तीसा अस्पताल है। यहां स्वास्थ्य लाभ के लिए चुराह की 55 पंचायतों के लोग आते हैं। अस्पताल चांजू-चरडा़, सनवाल, बैरागढ़, देवीकोठी, सेईकोठी-बिहाली, तीसा-भजराड़ू, जसौरगढ़, आयल, हिमगिरी, भराडा़- टिकरीगढ़, चरड़ा-चांजू झज्जाकोठी समेत आस-पास के क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। कार्यवाहक बीएमओ ऋषि पुरी ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी कमरा नंबर-एक में जिस चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई थी। वे आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात थे। बहरहाल, चिकित्सक आपातकालीन कक्ष से सीधे अपनी ओपीडी में आ गए और मरीजों का रूटीन चैकअप कर दवाइयां लिखी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed