फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Disabled, elderly voters can also cast their vote through postal ballot from home.

Chamba News: दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाता घर से डाक मत पत्र से भी डाल सकते हैं वोट

Sat, 20 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Disabled, elderly voters can also cast their vote through postal ballot from home.
भरमौर (चंबा)। सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र से संबंधित एएसडी (अनुपस्थित स्थानांतरित एवं मृत) मतदाता की सूची एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

यह निर्देश सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। कहा कि दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चुनाव आयोग ने डाक मतपत्र की ओर से मतदान करने की सुविधा भी दी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को सुविधा देने के लिए चुनाव आयोग ने इस तरह का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग मतदाता जिसका मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत या उससे ऊपर और 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता जो अपने घर से मतदान करना चाहते हैं, वे फार्म 12 डी भरकर बीएलओ के पास एक सप्ताह के भीतर जमा करवा सकते हैं। बीएलओ को 12 डी फार्म उचित मात्रा में 12 -डी उपलब्ध करवाए गए हैं। इन्हें भरने की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि इस श्रेणियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक ड्यूटी कर्मचारी, लंबे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, पंप ऑपरेटर और टर्नर, इनेक्टि्रशियन और लाइन-मैन के अलावा आवश्यक सेवा पर तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं। इस अवसर पर तहसीलदार भरमौर तेजराम, नायब तहसीलदार इलेक्शन सुनील कुमार शर्मा, कार्यवाहक कानूनगो रतन चंद और बीएलओ व सुपरवाइजर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed