{"_id":"6ab008d46d2cf77c910d72af","slug":"devotees-offered-829-lakh-at-manimahesh-chamba-news-c-399-1-sml1003-527576-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 8.29 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 8.29 लाख रुपये
Sun, 20 Sep 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
धाष्टमी पर चतुर्मुखी शिवलिंग के पास 24 घंटे में 5.40 लाख का चढ़ावा, पड़ावों के दानपात्र भी भरे
हड़सर से डलझील तक अलग-अलग पड़ावों पर रखे दानपात्रों में श्रद्धालुओं ने अर्पित किए 2.89 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर चढ़ावा चढ़ाया। डलझील स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग के पास 24 घंटे के दौरान 5 लाख 40 हजार 187 रुपये की राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। वहीं, हड़सर से डलझील तक विभिन्न पड़ावों पर रखे दानपात्रों में भी श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार राशि अर्पित की।
उपमंडल अधिकारी एवं श्री मणिमहेश न्यास के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि डलझील के आसपास रखे दानपात्रों से 2 लाख 5 हजार 465 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा गौरीकुंड में 34,971 रुपये, सुंदरासी में 3,927 रुपये, शिवघराट में 8,488 रुपये, धनछौह में 6,894 रुपये और हड़सर में 29,721 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।
चतुर्मुखी शिवलिंग के पास मिले चढ़ावे समेत हड़सर से डलझील तक विभिन्न स्थानों पर रखे दानपात्रों में कुल 8 लाख 29 हजार 653 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। राधाष्टमी के दौरान डलझील में पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। चतुर्मुखी शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न पड़ावों पर स्थित धार्मिक स्थलों में भी पूजा-अर्चना कर अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ावा अर्पित किया।