फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees from across the country and abroad will arrive for the Shrichandra Jayanti celebrations.

Chamba News: श्रीचंद्र जयंती समारोह में देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

Fri, 04 Sep 2026 04:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees from across the country and abroad will arrive for the Shrichandra Jayanti celebrations.
चंबा। चौगान स्थित उदासीनाचार्य श्रीचंद्र शिला मंदिर में श्रीचंद्र जयंती समारोह का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। श्रीचंद्रशिला मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले इस धार्मिक समारोह में देश-विदेश से संत-महंत और हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी समारोह में शामिल होंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीचंद्र के चंबा पहुंचने पर वह रावी नदी के किनारे एक शिला पर विराजमान हुए थे। मान्यता है कि उन्होंने शिला के माध्यम से नदी पार की। इसके बाद चट्टान के उड़ने और नगर के तीन चक्कर लगाने का प्रसंग भी स्थानीय धार्मिक आस्था का हिस्सा है। बताया जाता है कि राजा पृथ्वी सिंह ने भगवान श्रीचंद्र से पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा था। इसके बाद राजा के दो पुत्र हुए। ऐसी मान्यता भी है कि राजा ने बाबा जी के धूने के लिए भूमि दान कर मंदिर का निर्माण करवाया। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में भगवान श्रीचंद्र की शिला, चिमटा, झोली और खड़ाऊं आज भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मौजूद हैं। पांच मई 1998 को मंदिर में बाबा जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं में यह भी मान्यता है कि मंदिर में 40 दिन तक चालिया करने से मनोकामना पूर्ण होती है। ट्रस्ट ने चंबा की जनता से 20 सितंबर को बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रीचंद्र जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed