{"_id":"6aa2e28da0b3b7a15f0c0c76","slug":"delhi-wrestler-ravi-won-a-big-medal-chamba-news-c-88-1-cmb1014-196172-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दिल्ली के पहलवान रवि ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दिल्ली के पहलवान रवि ने जीती बड़ी माली
Thu, 10 Sep 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खिरड़ीधार मेले में तीसरे दिन कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
बाबा लखदाता खिरड़ीधार मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
सोनू ने शानदार प्रदर्शन से 41 हजार की छोटी माली पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बाबा लखदाता खिरड़ीधार तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दमखम दिखाया। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। छोटी और बड़ी माली के मुकाबलों में पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाए।
छोटी माली के मुकाबले में पठानकोट के पहलवान सोनू और ऊना छात्रावास के पहलवान विशाल आमने-सामने रहे। दोनों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी, लेकिन सोनू ने निर्णायक दांव लगाकर विशाल को पटखनी दे दी। इसके साथ ही छोटी माली सोनू के नाम रही। विजेता सोनू को 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
बड़ी माली के मुकाबले में दिल्ली के पहलवान रवि और सोनीपत के विकास के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए कई दांव आजमाए। मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंचा तो रवि ने बेहतरीन दांव लगाकर विकास को चित कर दिया और बड़ी माली अपने नाम कर ली। रवि को विजेता बनने पर 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
दंगल देखने के लिए मेला स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। विजेता पहलवानों को सम्मानित किए जाने के दौरान भी अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।