{"_id":"6aa2e12cdcd6db33fb0cf062","slug":"under-14-sports-competition-kicks-off-in-salooni-chamba-news-c-88-1-cmb1002-196175-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
Thu, 10 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सलूणी में अंडर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज : संवाद
सात जोन के 370 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, आशा कुमारी ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में जिले के सात जोन से करीब 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
इस अवसर पर आशा कुमारी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। बच्चों को मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा निखारकर विद्यालय, क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, डलहौजी मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर, एसएचओ जगबीर सिंह और बीएमओ किहार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समापन समारोह में एसडीएम सलूणी सुरेंद्र कुमार कटोच मुख्यातिथि होंगे।