{"_id":"6aa2e1f85fb973f0da0219f6","slug":"langar-volunteers-who-came-to-serve-find-themselves-mired-in-complaints-chamba-news-c-88-1-cmb1002-196181-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेवा करने आए, शिकायतों के घेरे में फंसे लंगर सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेवा करने आए, शिकायतों के घेरे में फंसे लंगर सेवादार
Thu, 10 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में लंगर के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
मोगा की समिति ने पंचायत प्रतिनिधियों पर परेशान करने और धमकाने के लगाए आरोप
दावा- 15 साल से मणिमहेश यात्रा में सेवा कर रही लंगर समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब से पहुंची लंगर समिति और पंचायत के बीच विवाद सामने आया है।
कुरांह में लंगर लगा रही श्री मणिमहेश सेवा मंडल सोसायटी मोगा के सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर बार-बार परेशान करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। समिति का कहना है कि वह करीब 15 वर्षों से मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर सेवा करती आ रही है। कुरांह में यह सेवा का पांचवां वर्ष है, लेकिन इस बार उन्हें पहली बार इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति सदस्य रूबी सिंगला, हैप्पी सिंगला और विशाल गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए वे दूर पंजाब से यहां पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि बार-बार लंगर में पहुंचकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। शौचालय खोलने को लेकर भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। सदस्यों के अनुसार वे दिन-रात श्रद्धालुओं के लिए लंगर चला रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधियों और कुछ स्थानीय लोगों की शिकायतों से उनका काम प्रभावित हो रहा है।
समिति सदस्यों ने कहा कि पंचायत की ओर से लंगर में गंदगी फैलने और जाम लगने की बात कही जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि लंगर समितियों को इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो भविष्य में अन्य समितियां भी यहां सेवा लगाने से पीछे हट सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत प्रधान रीता देवी ने धमकी देने के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत ने किसी को कोई धमकी नहीं दी है। पंचायत की शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत को समिति से कोई व्यक्तिगत आपत्ति नहीं है और वह विवाद में नहीं पड़ना चाहती। यदि समिति के किसी सदस्य को कोई व्यक्ति धमकी दे रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस या प्रशासन से की जा सकती है।
--