{"_id":"6991f670712f51f2460dc2fa","slug":"dc-reached-the-schools-of-churah-and-interacted-with-the-girl-students-chamba-news-c-88-1-ssml1004-174797-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह के स्कूलों में पहुंचे डीसी, छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह के स्कूलों में पहुंचे डीसी, छात्राओं से किया संवाद
Sun, 15 Feb 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिमगिरी के हॉस्टल में रह रहीं छात्राओं से संवाद कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने इस दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड, उपमंडल सलूणी का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने और कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्राम पंचायत भंजराड़ू में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और पंचवटी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दो दिन से उपायुक्त उपमंडल चुराह के दौरे पर है। जहां उन्होंने सिविल अस्पताल तीसा का निरीक्षण किया तो वहीं इंंडोर स्टेडियम केा लेकर भी संभावनाएं तलाशी। उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्याें को लेकर अधिकारी सतर्कता दिखाएं, ताकि इसका सीधा लाभ लोगों को मिल सकें। इस अवसर पर उप मंडल दंडाधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह, उप मंडल अधिकारी चुराह राजेश जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।