फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Damage to mixer plant due to cracking of TRT dam site hill

Chamba News: टीआरटी डैम साइट पहाड़ी दरकने से मिक्सर प्लांट को पहुंचा नुकसान

Tue, 02 May 2023 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 May 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Damage to mixer plant due to cracking of TRT dam site hill
चंबा के खड़ामुख के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त कंपनी की मशीनरी।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खड़ामुख के पास स्थित टीआरटी डैम साइट पर सायं 6:30 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण गिरे पत्थरों की जद में आने से निजी विद्युत जलविद्युत परियोजना के मिक्सचर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि डैम साइट से ड्यूटी कर लौट रहे श्रमिक पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जलविद्युत परियोजना में कार्यरत श्रमिक अब अन्य श्रमिकों को रात के समय चौकस होकर ड्यूटी करने के लिए आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

परियोजना में कार्यरत निजी सुरक्षा कर्मी राजिंद्र कुमार ने बताया कि भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की जद में आने से मिक्सचर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। साथ ही डैम साइट को जाने वाले रास्ते पर भी पत्थर गिरे हैं। उन्होंने श्रमिकों से रात के समय चौकस रह कर कार्य करने का आह्वान किया है। परियोजना के प्रोजेक्ट एसोसिएट वाइज प्रेजीडेंट संजीव महाजन ने बताया कि पत्थरों की जद में आने से मिक्सचर प्लांट को क्षति पहुंची है। बताया कि उन्होंने श्रमिकों से संभल कर कार्य करने के बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed