फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crop ready, storage facilities closed.

Chamba News: फसल तैयार होने को और भंडारण की सुविधा बंद

Sat, 12 Sep 2026 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Sep 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
Crop ready, storage facilities closed.
सलूणी (चंबा)। मक्की की फसल तैयार होने को है लेकिन सलूणी क्षेत्र के किसानों को उपज के सुरक्षित भंडारण की चिंता सताने लगी है। किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया कोल्ड स्टोर वर्षों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

इसके मुख्य द्वार पर लटका ताला क्षेत्र की करीब 25 पंचायतों के किसानों की परेशानी बयां कर रहा है। फसल उत्पादन के बावजूद भंडारण की सुविधा नहीं मिलने से किसानों को उपज घरों या अन्य स्थानों पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में शुरू हुए कोल्ड स्टोर का किसानों को करीब छह साल तक लाभ मिला। किसान अपनी उपज और अनाज को यहां सुरक्षित रखते थे। इससे फसल को लंबे समय तक खराब होने से बचाने में मदद मिलती थी। वर्ष 2016 के बाद स्टोर बंद हो गया और तब से इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों तेज सिंह, महिंद्र कुमार, धारो राम, देवराज शर्मा, कर्म चंद, बिहारी लाल और मोहन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कृषि पर निर्भर हैं। भंडारण की सुविधा नहीं होने से फसल खराब होने का खतरा रहता है।
किसानों ने कई बार संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि वे इस संबंध में एसडीएम सलूणी से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कोल्ड स्टोर को जल्द शुरू करने की मांग की है।

एसडीएम सलूणी सुरेंद्र कुमार कटोच ने कहा कि कोल्ड स्टोर बंद होने का मामला उनके ध्यान में आया है। किसानों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए संबंधित विभाग को स्टोर दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed