फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   suspicious death in nagodi, chamba

नगोड़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 06 Jan 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चांजू (चंबा)। 
ब्यूरो, अमर उजाला, चांजू (चंबा)।  Updated Fri, 06 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
suspicious death in nagodi, chamba
dead body found in stone - फोटो : AmarUjala

चुराह घाटी के चांजू परगना के गांव नगोड़ी में शुक्रवार सुबह एक स्थानीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला। घटना का परिजनों को पता चलते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना तीसा पुलिस थाना में दी। परिजनों की मौजूदगी में शव और घटनास्थल की गहनता से जांच की गई। मृतक की पहचान नगोड़ी निवासी बुद्धि प्रकाश (28) के रूप में हुई है। बारिश और बर्फबारी के जोर के चलते पुलिस को भी इस सारे मामले को निपटाने में देर लग गई।
विज्ञापन


बहरहाल शाम के लगभग चार बजे के करीब भारी हिमपात के बीच पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों व मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बयान दिया है कि बुद्धि प्रकाश वीरवार शाम लगभग साढ़े सात बजे के करीब घर से निकल गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। परिजन हत्या बता कर जांच करने का दबाव बना रहे हैं।        

....
पोस्टमार्टम के आधार पर होगी कार्रवाई : डीएसपी 
 डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। जिन हालात में शव बरामद हुुआ है उस आधार पर कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed