फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   slip in snow, one man kill

सलूणी में बर्फ में पांव फिसलने से पुलिस कर्मी की मौत

Fri, 10 Feb 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Fri, 10 Feb 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से सटे सलूणी उपमंडल के सीमावर्ती इलाके में गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारी की पांव फिसलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


बीचबचाव के लिए आया दूसरा कर्मचारी गंभीर घायल हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। मृतक की पहचान नवीन कुमार निवासी नगरी (पालमपुर) के रूप में हुई है।

घायल अरुण सिरमौर का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन पोस्ट गुल्लू की मंडी के नीचे फाटी पोस्ट पर आईआरबी के जवान गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


थोड़ा नीचे पहुंचकर नवीन कुमार का पांव बर्फ में फिसल गया। वह लुढ़कते हुए गहरी खाई में गिर गया। उसके पीछे चल रहे जवान अरुण ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी असंतुलित होकर बर्फ में नवीन के पीछे कुछ दूरी तक फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गश्त में शामिल अन्य जवानों ने दोनों को बाहर निकाला। नवीन की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सलूणी महेंद्र मिन्हास ने बताया कि जवान के शव को किहार थाना लाया गया है। यहां से पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा।

--
बर्फ के बीच चल रही थी गश्त 
जम्मू-कश्मीर से सटे गुल्लू की मंडी पोस्ट ग्रीष्मकालीन है। बर्फबारी के दौरान आईआरबी के जवान निचली पोस्टों पर आ जाते हैं। शुक्रवार को भी फाटी पोस्ट में जवान गश्त कर रहे थे, जहां जवान हादसे का शिकार हो गए हैं। यह सभी जवान भारी बर्फ के बीच गश्त कर रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां काफी ज्यादा बर्फ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed