{"_id":"570269154f1c1b9846c81122","slug":"one-died-in-mangla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला में साइकिल चला रहा किशोर नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगला में साइकिल चला रहा किशोर नाले में गिरा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला-भड़ियां पुल पर सोमवार दोपहर एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई है। युवक की पहचान विजय कुमार (16) पुत्र मनोज साल निवासी मंगला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार सोमवार दोपहर करीब एक बजे मंगला-भड़ियां मार्ग पर साइकिल चला रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। जिसे पास ही मौजूद चरवाहों ने देखा और इसकी सूचना आसपास मौजूद ग्रामीणों को दी। ग्रामीण घायल को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल ले आए लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने युवक की मौत के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगला-भड़ियां मार्ग में ट्रैफिक नहीं होता है और मार्ग खाली रहता है। जिसे देखते हुए गांव के बहुत से बच्चे इस मार्ग पर साइकिल या अन्य वाहन चलाना सीखते रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी विजय कुमार इसी तरह के अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुआ है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन