{"_id":"56fffc234f1c1b4377f00200","slug":"driver-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरा-रूणुकोठी मार्ग पर जगत के पास एक कार खाई में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक की पहचान जगदीश चंद पुत्र बिधिया राम निवासी सामरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगदीश चंद कार में सवार होकर सामरा से रूणुकोठी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जगत नामक स्थान पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरता देखकर वहां लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से चंबा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल के कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राम कमल ने बताया कि शनिवार शाम के समय कार दुर्घटना के घायल को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। घायल का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सामरा-रूणुकोठी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल का उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन का कहना है कि घायल का उपचार चल रहा है और उसकी हालत अस्थिर बनी हुई है।