फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अंग्रेजो के शासन काल में बना ओसवाड चर्च का मिटा नामोनिशान

अंग्रेजो के शासन काल में बना ओसवाड चर्च का मिटा नामोनिशान

Wed, 30 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजो के शासन काल में बना ओसवाड चर्च का मिटा नामोनिशान
जंगलों की आग बेकाबू, रिहायशी और सेना क्षेत्र भी खतरे में
विज्ञापन

आग लाखों की वन संपदा को राख करने के बाद गांवों की बढ़ी
जंगल की आग को बुझाना दमकल विभाग और वन विभाग के लिए कड़ी चुनौती
विशाल आनंद
डलहौजी (चंबा)। जिले के जंगलों में लगी आग पर बेकाबू होती जा रही है। हालत यह है कि आग में जहां रिहायशी इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है तो वहीं सेना का क्षेत्र भी आग से सुरक्षित नहीं है। डलहौजी क्षेत्र में कई जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और बकलोह में ब्रिटिश शासनकाल बना ओसवाड चर्च मंगलवार को जंगल में लगी आग में जलकर राख हो गया। यह क्षेत्र भी सेना के अधीन ही आता है। जबकि एमईएस का भवन भी जल गया है। 133 वर्ष पुराने इस चर्च का निर्माण वर्ष 1884 में किया गया था। इस चर्च को देखने के लिए देश और प्रदेश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते थे। बताया जाता है कि चर्च को विदेशी कारीगरों ने बनाया था। मगर अब पर्यटक इस एतिहासिक चर्च को नहीं देख पाएंगे। क्योंकि जंगल की आग ने एतिहासिक चर्च को जलाकर राख कर दिया। वहीं ईसाई समुदाय के लोग रविवार प्रार्थना के अलावा त्यौहारों को मनाने के लिए इसी चर्च में इकट्ठा होते थे। चर्च के जलने से अब उन्हें भी त्यौहार मनाने के लिए दूसरे चर्च में जाना होगा। चर्च जलने से लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची है। चर्च की बनावट में पुरानी कला दिखाई देती थी। इसकी बनावट इस प्रकार की थी कि इसे देखने वाला देखता ही रह जाता था। मगर अब लोग चर्च की उस बनावट को दोबारा नहीं देख पाएंगे। चर्च के भीतर भी कई ऐसी ऐतिहासिक आकृतियां लगी थीं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते थे। सरकार और प्रशासन चाहे चर्च को दोबारा से खड़ा कर दे। मगर उसकी पुरानी बनावट को नहीं बना पाएंगे। बताया जा रहा है कि अंग्रेजों ने इस चर्च को बनवाने के लिए विदेशों से विशेष कारीगर बुलाए थे। जोकि अब नहीं आ पाएंगे। इसलिए ओसवाड चर्च अब इतिहास बनकर रह जाएगा।

-------------

कलोनीमोड़ जंगल में आग, एक दर्जन पेड़ जले
वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत तीसा के समीप कलोनीमोड़ जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस आग में करीब एक दर्जन चील के पेड़ जल गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इन दिनों जंगलों में आग लगने के मामले नहीं थम रहे हैं। लगातार वन संपदा आग में धू-धू कर जल रही है। मंगलवार को आग बुझाते समय एक अधिकारी पैर फिसलने से खाई मे गिरकर काल का ग्रास बन चुका है। मगर अभी भी शरारती तत्व वन संपदा में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बेशकीमती वन संपदा भी जलकर राख हो रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दो बजे आग लगी थी। मौके पर पहुंचकर विभाग की टीम ने दमकल विभाग के सहयोग से आग को बुझाया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह जंगलों में आग न लगाएं।
विज्ञापन

काथलू गांव में तीन गौशालाएं जलीं
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत परछोड़ के गांव काथलू में तीन गौशालाएं जंगल की आग से जल गईं। यह मामला मंगलवार देर शाम को सामने आया। गनीमत रही कि आग के दौरान गौशाला में पशु नहीं बंधे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व पंचायत प्रधान राज कुमार चंबियाल ने बताया कि घटना में प्रभावित कमर सिंह पुत्र किरपोराम, चैन सिंह पुत्र भगतो राम और केवल सिंह पुत्र कमर सिंह की गौशाला जल गई है। गौरतलब है कि उपमंडल में आग लगने की घटनाएं दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधान राज कुमार चंबियाल ने लोगों से आह्वान किया है कि वह वन संपदा को आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed