{"_id":"5bd3513abdec22697c0a890d","slug":"81540575546-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ किलो मिलावटी मिठाई फिंकवाई, पेठे का भरा सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साठ किलो मिलावटी मिठाई फिंकवाई, पेठे का भरा सैंपल
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेेश कश्यप, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद और उनकी टीम ने मिलावटी मिठाई बेचने वालों सहित बिना लाइसेंस सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बालू में चल रही सब्जी मंडी में टीम ने दबिश दी। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं के लाइसेंस जांचे गए। दो विक्रेताओं के पास लाइसेंस नहीं था। इसके चलते उनका चालान काटा गया। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरमौर चौक पर अपना डेरा जमाया। जहां पर खाद्य उत्पादों की सप्लाई लेकर आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रक के अंदर मिठाई के डिब्बे बरामद हुए। इन पर निर्माण व एक्सपायर की कोई तारीख नहीं थी। इसके चलते टीम ने साठ किलो मिठाई को कूड़ेदान में फिंकवा दिया। जबकि पेठे का सैंपल भरा। जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी। यह मिठाई पठानकोट से चंबा पहुंची थी। इसके बाद टीम ने शहर में सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस जांचे। एक विक्रेता बिना लाइसेंस सब्जी बेचते हुए पकड़ा गया। जिसका चालान काटा गया।
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने वालों पर विभाग ऐसे ही कार्रवाई करेगा। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिलावटी मिठाई सहित अन्य कोई भी मिलावटी खाद्य उत्पाद बाजार में नहीं बिकने दिया जाएगा।