{"_id":"5c69906dbdec22739d53847d","slug":"191550422125-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से पकड़े साढ़े तेरह किलो चरस के खरीदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना से पकड़े साढ़े तेरह किलो चरस के खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी बैरियर के समीप कार के बोनट से बरामद 13 किलो 434 ग्राम चरस के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लुधियाना से इसके खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक महिला समेत एक अन्य शख्स शामिल है। तुन्नूहट्टी बैरियर में पकड़ा गया आरोपी इन्हें ही चरस की खेप बेचने की फिराक में था। मगर पुलिस ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 12 फरवरी को तुन्नूहट्टी बैरियर में तलाशी के दौरान गाड़ी से 13 किलो 434 ग्राम चरस बरामद की थी। चरस की यह खेप गाड़ी के बोनट में छिपाई गई थी। यहां पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की उसने खुलासा किया कि नशे की यह खेप उसे पंजाब के लुधियाना में सप्लायरों को देनी थी। पुलिस ने लुधियाना के इन आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। इसके साथ ही टीम का गठन किया। इस टीम में एसआई सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल हामिद, महिला हेड कांस्टेबल दिनेश कुमारी, रविंद्र कुमार, नतिंद्र पॉल, चमन लाल और रीना राय शामिल थे। टीम पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना हुई। यहां दो दिनों तक आरोपियों को खोजने का प्रयास करती रही। इसी दौरान पंजाब पुलिस की टीम का सहयोग लिया गया। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और वह अभियुक्तों तक पहुंचने में कामयाब हुए। पुलिस ने इस दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम चरस भी बरामद की है। यह मामला लुधियाना में दर्ज किया गया। लुधियाना की अदालत ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। सुरेंद्र रानी और पवन कुमार को तुन्नुहट्टी बैरियर के समीप पकड़े चरस के मामले में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आरोपी बनाया गया। आरोपी को सोमवार को डलहौजी कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी छानबीन चल रही है।