{"_id":"5beda569bdec2269bb420a32","slug":"191542301033-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितरियाड़ा में आग लगने से स्लेटपोश मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चितरियाड़ा में आग लगने से स्लेटपोश मकान राख
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनीखेत/डलहौजी(चंबा)। उपमंडल डलहौजी की ग्राम पंचायत जियुंता के चितरियाड़ा गांव में बुुधवार देर रात आग लगने से एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मकान में लगने वाली आग के दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। अगर परिवार के सदस्य मकान में होते तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी। मकान से उठने वाली लपटों और धुएं को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान और परिजनों को इस बारे में इतलाह दी। साथ ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग को बुझाया गया।
मगर उस समय तक मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। यह मकान गांधी राम पुत्र देवी चंद और भीमसेन पुत्र देवी चंद निवासी चितरियाड़ा का है। इन दिनों यह अपने परिवार समेत पंचायत बलेरा के फरोली में रह रहे हैं। गर्मियों में ही वह मकान में रहते हैं। हालांकि अग्निकांड से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान सपना देवी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद एएसआई खैदी राम टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि जियुंता पंचायत में स्लेटपोश मकान जला है। मामले की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। बहरहाल, आग लगने से होने वाले नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन