{"_id":"59f321e14f1c1bf2538b924e","slug":"121509106145-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
चंबा मेडिकल कॉलेज के सामने महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी। ब्रह्मी देवी पत्नी मेदो राम निवासी गांव फाट पंचायत कैला शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन रिश्तेदार से मिलने आई थी। महिला जब ढाबे से मरीज को खाना लेकर वापस जा रही थी उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। मरीज का खाना सड़क पर बिखर गया।
लोगों ने महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। साथ ही बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
राकेश कुमार, मनोज कुमार, मनोज जसरोटिया, रविंद्र, राजिंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रूप लाल, हंस राज और जय राम ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के सामने अकसर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। कई तीमारदार इन वाहनों की चपेट में आने से घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से अस्पताल के सामने सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि अस्पताल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। शहर में तेज रफ्तार से बाइक और अन्य गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन