फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भजन संध्या में गया परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

भजन संध्या में गया परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

Wed, 30 May 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
भजन संध्या में गया परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी
theft shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। बघेईगढ़ पंचायत के कठवाड़ गांव में चोरों ने उस समय लाखों की चोरी को अंजात दिया जब परिवार भजन संध्या में गया था। इसका फायदा उठाकर चोर घर से लाखों रुपये के गहनें और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लोकेंद्र कुमार पुत्र पंछी राम के घर में मंगलवार रात को नौ बजे से लेकर 11 बजे तक कोई भी मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और चोरी करके फरार हो गए। इसका पता परिवार को तब पता चला, जब वह रात करीब 11 बजे घर पहुंचे।

लोकेंद्र कुमार होली परियोजना में काम करता है। वह घर में कम ही होता है। जबकि उसका बड़ा बेटी सेना में नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा घर पर अकेले रहते हैं। वह मंगलवार रात को गांव में आयोजित भजन संध्या में गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोर घर की पिछली दीवार में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर उसके भीतर रखे सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल उड़ा लिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चोर अपने साथ एफडी का बांड भी ले गए हैं। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह डीएसपी सलूूणी आरके राणा और एसएचओ तीसा नरूप गुलेरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में चोरी के मामले की पूरी छानबीन की। इसके साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को भी थाने में तलब किया है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की खुलासा करने दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे चोर: आरके राणा
डीएसपी आरके राणा ने बताया कि कठवाड़ के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है। छानबीन जारी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed