फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractors stopped the work of power project

ठेकेदारों ने रुकवाया बिजली प्रोजेक्ट का काम

Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Contractors stopped the work of power project
चंबा। कुठेड़ जल विद्युत परियोजना के एडिट-चार और पांच में स्थानीय ठेकेदारों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। परियोजना का काम जेएसडब्ल्यू (जिंदल साउथ वेस्ट) कंपनी करवा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए मजदूरों को भी अपने साथ शामिल कर लिया है। इसके चलते एडिट-चार और पांच में शनिवार को परियोजना का कार्य पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों को कहा गया है कि वे अपनी ड्यूटी को नियमित रूप से निभाते रहें। ठेकेदारों और कंपनी के बीच चल रहे विवाद में न पड़ें। ठेकेदारों की मांगों को पूरा करने के लिए कंपनी प्रयास कर रही है लेकिन स्थानीय ठेकेदारों ने कंपनी पर दबाव बनाने के लिए मजदूरों को अपने साथ मिलाकर काम बंद करवा दिया है। उधर, कंपनी प्रबंधन की ओर से भी नो वर्क नो पे नियम को लागू किया गया है। कंपनी की ओर से भी काम बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मजदूर काम पर नहीं लौटते, तब तक कंपनी ने काम को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, कंपनी मजदूरों को पूरा वेतन दे रही है। श्रम विभाग ने भी पिछले दिनों कंपनी को मजदूरों को श्रम कानून के तहत लाभ देने के आदेश दिए थे। इसके मुताबिक कंपनी मजदूरों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रही थी लेकिन स्थानीय ठेकेदारों को इसमें लाभ नहीं पहुंच रहा था।

कंपनी प्रबंधक संजीव महाजन ने कहा कि स्थानीय ठेकेदार जबरन अपनी मांगें पूरी करवाने का कंपनी पर दबाव बना रहे हैं। जबकि, कंपनी ने ठेकेदारों को कहा है कि उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। मजदूरों को सभी सुविधाओं कंपनी पहले ही दे रही है। उन्होंने मजदूरों से अनुरोध किया है कि वे अपने काम पर लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed