{"_id":"5fc3a0df8ebc3e9b99245660","slug":"consuctor-driver-association-chambademand-to-government-old-pension-secheme-chamba-news-sml3529200188","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पेंशन स्कीम हो बंद, पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पेंशन स्कीम हो बंद, पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
विज्ञापन
परिधि गृह चंबा में नई कार्यकरिणी के साथ राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ चंबा के पदाधि?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ चंबा की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप कुमार कश्यप और राज्य मुख्य सलाहकार शौकत अली ने की। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने ओपीएस को बंद कर न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। इसके चलते कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद परेशानियां पेश आएंगी।
उन्होंने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम में कई खामियां हैं और कर्मचारी हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को दोबारा बहाल किया जाए। बैठक में गुहार लगाई कि बेलदारों को जल्द पदोन्नति दी जाए। लंबे समय से लटके टीए और मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान किया जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णर्ण लेते हुए महिंद्र कुमार को महासचिव के पद नियुक्त किया।
संघ ने मांग की कि पुरानी मशीनरियों को जल्द बदला जाए। इसके साथ ही पंजाब के चालकों की तर्ज पर विशेष वेतन दिया जाए। बैठक में चेयरमैन भूप सिंह राणा, जिला कार्यकारिणी से कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश वर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कैलाश चंद और शिव कुमार मौजूद रहे।