फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   congress hunger strike did not get support

युकां की भूख हड़ताल को नहीं मिला समर्थन

Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
congress hunger strike did not get support
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।सं? - फोटो : Chamba
चंबा। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी यूथ कांग्रेस को अभी तक जिला कांग्रेस का समर्थन नहीं मिल पाया है। सात दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बैठे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ अभी तक जिला कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी या नेता नजर नहीं आया है। इससे यही लग रहा है कि इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस अकेले ही लड़ाई लड़ रही है जबकि अन्य जिलों में यूथ कांग्रेस के साथ बड़े नेता भी साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा में अभी तक कांग्रेस के बड़े नेता इस हड़ताल से दूरी बनाए हुए हैं। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हड़ताल में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने नहीं पहुंचे। सोमवार को भूख हड़ताल का सातवां दिन था। यहां भरमौर युकां के अध्यक्ष श्याम ठाकुर, दिनेश कुमार, मंजीत शर्मा और राजीव ठाकुर जुटे रहे। जब उनसे जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कांग्रेस के बड़े नेताओं के समर्थन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जल्द इस हड़ताल में शामिल होंगे। फिलहाल, यूथ कांग्रेस अपने दम पर ही हड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेेपर लीक मामले में डीजीपी का इस्तीफा नहीं लिया गया तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed