फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Collected 250 kg plastic and handed it over to the city council

Chamba News: 250 किलो प्लास्टिक इकट्ठा कर नगर परिषद को सौंपा

Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Collected 250 kg plastic and handed it over to the city council
चंबा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर 250 किलो प्लास्टिक इकठ्ठा किया।
विज्ञापन

इसे नगर परिषद डलहौजी को निष्पादन करने के लिए सौंपा गया। डलहौजी में बोर्ड ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। खुले में बिखरी गंदगी को साफ किया गया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा और कनिष्ठ अभियंता अखिल ने एनएचपीसी के साथ मिलकर बग्गा डैम के पास पौधरोपण किया। बारिश के बीच पहले उन्होंने लोगों को पेड़-पौधों का महत्व समझाया। इसके बाद पौधरोपण किया। चमेरा जलाश्य के आसपास रहने वाले लोगों को भी बंजर भूमि में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर देश भर में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। बोर्ड ने डलहौजी और भरमौर में लोगों को जागरूक किया। संवाद

--
गमलों में पौधे लगाकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते शिक्षण संस्थान सुल्तानपुर में प्रशिक्षुओं ने गमलों में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने चित्रकला से भी जागरूक किया। नैस्कोम एनसीडीसी शिक्षण संस्थान के प्रभारी नरेंद्र सोनी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को बताया गया कि वनों के बिना इंसान का जीवन संभव नहीं है। स्वच्छ पर्यावरण लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। इसलिए लोगों को अपने आसपास पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाकर रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed