{"_id":"69a7d83c3831a17b1609677c","slug":"chamba-news-dalhousie-police-arrested-two-persons-recovered-4-kg-664-grams-of-hashish-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी पुलिस ने पकड़े दो व्यक्ति, बरामद की 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी पुलिस ने पकड़े दो व्यक्ति, बरामद की 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस
Wed, 04 Mar 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:29 PM IST
सार
जिला चंबा के डलहौजी में पुलिस ने दो लोगों को 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
डलहौजी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार को डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा द्वारा एसडीपीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जो अस्थायी नंबर की टैक्सी में सवार थे जिन्हें शक संदिग्ध होने पर रोका गया, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम दोनों निवासी ग्राम भराड़ा, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना डलहौजी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।
विज्ञापन