फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba medical college

चंबा में एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू करने को एमसीआई ने दी हरी झंडी

Fri, 23 Oct 2020 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
chamba medical college
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के चौथे सत्र को लेकर एमसीआई की ओर से हरी झंडी मिल गई है। एमसीआई से चौथे सत्र की मंजूरी मिलने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की 120 सीटें भरी जाएंगी। जिससे चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की संख्या चार सौ से पार हो जाएगी। मौजूूदा समय में 320 एमबीबीएस प्रशिक्षु तीसरे सत्र में कोर्स कर रहे हैं। चौथा सत्र शुरू होने के साथ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ जाएगी। प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ने के साथ मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों व अन्य चिकित्सकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

चौथे सत्र की मंजूरी देने से पहले एमसीआई की टीम ने कुछ दिन पहले चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। एमसीआई की टीम को संतुष्ट करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारियां की गई थीं। एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों व विभागों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एमसीआई की ओर से कुछ खामियां भी निकाली गई थीं। जिसे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा समय रहते पूरा कर दिया गया। आगामी माह में एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती को प्रयासों से चौथा सत्र शुरू करने को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि एमसीआई की ओर चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू करने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है। एमबीबीएस के चौथे सत्र को शुरू करने को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed