{"_id":"6a9fde8fe2beb4b53108dbf5","slug":"case-to-be-filed-against-doctor-over-patients-death-jai-singh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-195945-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर डाॅक्टर के खिलाफ करेंगे केस : जय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर डाॅक्टर के खिलाफ करेंगे केस : जय सिंह
विज्ञापन
सदर विधायक को अस्पताल में कुर्सी लगाने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जिस डॉक्टर की वजह से मरीज की मौत होगी, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। इतना ही नहीं, उनके घरों के बाहर प्रदर्शन भी किया जाएगा। डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीजों की मौत होना काफी निंदनीय है। उन्होंने सदर विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठी बातें करना बंद करें। मेडिकल कॉलेज में जो हालात बने हुए हैं, उसके विपरीत लोगों को गुमराह न करें। उन्होंने विधायक को सुझाव दिया कि वह अपनी कुर्सी थोड़े दिन मेडिकल कॉलेज में लगाएं, जिससे उन्हें वहां के मौजूदा हालात के बारे में पता चल सके। मरीज रोजाना परेशान हो रहे हैं और विधायक उनकी सुध लेने तक नहीं जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक को टोपी और हार पहनने की आदत को छोड़ना होगा अन्यथा चंबा की जनता उनका घेराव करेगी। उन्होंने उपायुक्त को भी चेतावनी दी कि वह भी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सेवाओं का जायजा लें अन्यथा उनका भी घेराव किया जा सकता है।