फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into deep gorge, driver died

Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 09:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Car fell into deep gorge, driver died
चंबा के नैनीखड्ड-खैरी मार्ग पर एनन माता मंदिर के पास ढांक से नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त कार।
बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड-मेल मार्ग पर एनन माता मंदिर के पास कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह (38) पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव ढुक्का डाकघर बैली तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। युवक वीरवार शाम करीब 5:00 बजे गाड़ी में मेल से अपने घर ढुक्का की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एनन माता मंदिर के पास अचानक उसका कार पर से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने कार को खाई में गिरा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने डलहौजी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर मुआयना किया वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध किए। चालक की मौत की खबर सुनकर जहां उसके परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है वहीं पूरे इलाके में भी मातम छा गया है। चालक के पिता की भी दुर्घटना में मौत हो चुकी है। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि कार दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed