फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus service stopped for two years on Machater-Garola route

मच्छैत्तर-गरोला मार्ग पर दो साल से बस सेवा बंद

Mon, 08 Mar 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bus service stopped for two years on Machater-Garola route
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के मच्छैत्तर-गरोला मार्ग पर दो सालों से सरकारी बस सेवा ठप पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा बहाल करने की पिछले डेढ़ साल से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानियां पेश आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम चंद ठाकुर का कहना है बस सेवा ठप होने से लोगों को निजी टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ रही है। जिससे उन्हें परेशानी पेश आ रही है। ग्रामीण हेम राज का कहना है कि छह माह ही बस सेवा का लाभ मिल पाया था लेकिन अब बस सेवा बंद है। जिससे लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण रत्न चंद का कहना है कि सरकार द्वारा सड़क का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन नियमित बस सेवा शुरू करने में सरकार असमर्थ रही है। ग्रामीण सुनील कुमार का कहना है कि बस सेवा बंद पड़ी हुई है। दोबारा अगर एचआरटीसी बस सेवा बहाल करता है तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि इस बारे में जानकारी हासिल कर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed