फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus of Bharmour-Chhatradi-Chamba route closed for three years

Chamba News: भरमौर-छतराड़ी-चंबा रूट की बस तीन साल से बंद

Fri, 07 Apr 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bus of Bharmour-Chhatradi-Chamba route closed for three years
भरमौर (चंबा)। भरमौर से वाया छतराड़ी होकर चंबा चलने वाली बस सेवा तीन साल से बंद पड़ी है। इससे ग्राम पंचायत छतराड़ी, कूंर, जगत, रूणुकोठी आदि पंचायतों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल पहले जब कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा था तो उस दौरान परिवहन निगम ने जिले में अपने सभी रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी थीं जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। उसके बाद जब कोरोना से हालात सामान्य हुए तो जिले के अन्य रूटों पर बस सेवाएं बहाल हो गईं लेकिन भरमौर से वाया छतराड़ी होकर चंबा चलने वाली बस सेवा आज तक बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर आधा दर्जन पंचायतों के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों विपिन कुमार, देशराज, सुनील, चमन, प्रवीण और रमेश ने विधायक डॉक्टर जनक राज और एचआरटीसी के आरएम से गुहार लगाई है कि बस को पुराने रूट के मुताबिक वाया छतराड़ी होकर ही चलाया जाए। इससे सैकड़ों लोगों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि वह इस मामले में जल्द प्रशासन और एचआरटीसी के अधिकारी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed