{"_id":"67b074628c0146f03107736a","slug":"bus-left-the-route-ahead-of-time-challan-of-rs-15000-chamba-news-c-88-1-cmb1002-143915-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रूट पर समय से पहले दौड़ा दी बस, 15,000 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रूट पर समय से पहले दौड़ा दी बस, 15,000 रुपये का चालान
विज्ञापन
सरकारी बस चालक के खिलाफ आरटीओ ने की कार्रवाई
4:00 बजे का था समय, 3:30 बजे रूट पर ले गया चालक
रिंपी ठाकुर
चंबा। तय समय से पहले बस को रूट पर लेकर जाना एचआरटीसी चालक पर भारी पड़ गया। परिवहन निगम ने रजेरा के पास निरीक्षण के दौरान सरकारी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15,000 रुपये का चालान काटा। अब जल्द निगम प्रबंधन के पास यह जुर्माना जमा करवाना पड़ेगा। दरअसल, इस बस का भरमौर से चंबा के लिए चलने का समय शाम चार बजे का है लेकिन, चालक साढ़े तीन बजे ही बस को लेकर चंबा के लिए रवाना हो गया। इस पर निजी बस संचालक भड़क उठे और आरटीओ चंबा को इसकी शिकायत कर दी। आरटीओ के पास जब इसकी शिकायत पहुंची तो वह निरीक्षण के लिए भरमौर के लिए निकले। उस समय यह बस भरमौर से चंबा की तरफ आ रही थी। रजेरा के पास पहुंचते ही उन्होंने बस को रोका और उसका चालान किया। इसके साथ ही चालक को हिदायत दी गई कि भविष्य में तय समय पर ही बस को रूट पर ले जाया जाए अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहन चालकों के भी चालान काटे गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना वर्दी के वाहन चालक शामिल थे।
आरटीओ चंबा राम प्रकाश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी संचालकों की शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। सरकारी बस का 15,000 रुपये का चालान किया है।