{"_id":"62336f66e21d821f742ef34d","slug":"building-prepared-but-no-use-to-students-chamba-news-sml402920929","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ के भवन का विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ के भवन का विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। लोक निर्माण और शिक्षा विभाग की आपसी खींचतान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार के विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। कहने को दो करोड़ की धनराशि से विद्यालय का चार मंजिला नया भवन बनकर तैयार है। बावजूद इसके विद्यालय के 500 विद्यार्थी खुले आसमान तले पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। स्कूल भवन का शुभारंभ तलेरू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था लेकिन, उद्घाटन के बाद आज तक स्कूल की कक्षाओं को नए भवन में शिफ्ट नहीं किया जा सका। इसकी वजह से विद्यार्थी और अध्यापक काफी परेशान हैं। नए भवन में साइंस लैब, लाइब्रेरी हॉल, परीक्षा भवन, चार क्लास रूम, प्रिंसिपल कार्यालय और स्टाफ रूम की व्यवस्था है लेकिन, विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोनिवि यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने अभी तक भवन अपने अधीन लेने के लिए आवेदन नहीं किया है जबकि, शिक्षा विभाग कह रहा है कि अभी तक भवन उनके नाम पर नहीं हुआ है।
वीरवार को अभिभावक पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। यहां उनके बच्चे खुले आसमान के नीचे कड़ाके की धूप में पढ़ाई कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने प्रधानाचार्य से सवालात किए तो वह अभिभावकों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं, अभिभावक जब नए भवन में पहुंचे तो वहां शराब की खाली बोतलें पाई गईं। उन्होंने इसकी सूचना किहार थाने में दी। पुलिस ने मौके पर स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए कि स्कूल भवन में दोबारा शराब की बोतलें नहीं मिलनी चाहिए। अगर यहां नशेड़ी डेरा डाल रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाचार्य मनीता पठानिया ने बताया कि उन्होंने हाल ही में स्कूल में कार्यभार संभाला है। वह अभी स्कूल से बाहर हैं। वह जल्द इसके बारे में लोनिवि से बात करेंगी।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि चार मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। स्कूल प्रबंधन जैसे ही उन्हें आवेदन करेगा। उसके तुरंत बाद भवन प्रबंधन के हवाले कर दिया जाएगा।