{"_id":"671bd33e55162218020d5a87","slug":"barley-and-local-pea-crops-started-drying-up-in-the-fields-without-rain-chamba-news-c-88-1-cmb1002-135832-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना बारिश खेतों में सूखने लगी जौ और देसी मटर की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना बारिश खेतों में सूखने लगी जौ और देसी मटर की फसल
Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में बारिश न होने से खेतों में देसी मटर और जौ की फसल सूखने लगी है। कुछ दिन पहले ही किसानों ने इन फसलाें की बिजाई की है। बारिश न होने से बोई गई फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
किसानों की मानें तो इस माह गेहूं की बिजाई कर देते हैं, क्योंकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने के बाद किसान फिर गेहूं की बिजाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बारिश के इंतजार में लगभग दो माह निकल गए हैं। उन्हें जौ और देसी मटर की बिजाई खेतों में बिना नमी के ही करनी पड़ी। नमी न होने से फसल काफी सूखने लगी है।
किसानों में दीवान चंद, भूषण सिंह, कैलाश कुमार, सुनील कुमार और मनीष कुमार ने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही ऊपरी इलाकों में गेहूं, जौ और देसी मटर के फसलों की बिजाई कर देते हैं, लेकिन बारिश न होने से गेहूं की बिजाई नहीं कर रहे हैं। बिना बारिश अगर गेहूं की बिजाई करते हैं तो फसल की पैदावार अच्छी नहीं होती है और बर्फ पड़ने पर भी वे बिजाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है कि अब जब बारिश होगी तो उनके इलाकों में बर्फ पड़नी शुरू हो जाएगी और वे गेहूं की बिजाई नहीं कर पाएंगे। वर्तमान में लगभग 13 पंचायतों में किसानों ने जौ और देसी मटर की बिजाई कर दी है।
विज्ञापन
उधर, कृषि विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि इन दिनों बारिश की काफी जरूरत है। ऊपरी क्षेत्रों में इन दिनों गेहूं की बिजाई होती है।
--