फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   B and C grade apples will not be sold in Chamba

Chamba News: चंबा में नहीं बिकेगा बी और सी ग्रेड का सेब

Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
B and C grade apples will not be sold in Chamba
चंबा। जिले के बागवानों को उद्यान विभाग इस बार ए ग्रेड सेब के पौधे वितरित करेगा। इस फल का आकार बी और सी ग्रेड के सेब से बड़ा और दिखने में भी काफी बेहतर होता है। विभाग ने अब बागवानों को बी और सी ग्रेड के पौधे आवंटित करने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

बागवानों का मानना है कि सी ग्रेड का सेब आकार में काफी छोटा होता है। साथ ही दिखने में भी ज्यादा अच्छा नहीं होता। ऐसे में बाजार में इसके अच्छे दाम नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सी ग्रेड के सेब की जिले में इस बार फसल बेहद कम हुई थी। इस कारण उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ा है। बागवानों को बेचना तो दूर खाने के लिए भी सेब नहीं हुआ है। ए ग्रेड सेब के एक पौधे की कीमत 140 से 160 रुपये के बीच है। वर्तमान में विभाग ने पौधों की मांग भेज दी है। दूसरी ओर, विभाग के पास प्लांट में खुद तैयार किए पौधे भी उपलब्ध हैं। लगभग एक हजार से अधिक विभाग के प्लांट में उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने के लिए बागवान उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. प्रमोद शाह ने कहा कि जिले में बागवानों को अब बी और सी ग्रेड के पौधे नहीं बेचे जाएंगे। सेब की पैदावार अच्छी और बागवानों की आमदनी अच्छी हो, इसलिए ए ग्रेड के सेब के पौधे ही बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागवान अभी से पौधे लेने के लिए उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग बागवानों की मांग के अनुसार की डिमांड भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि ए ग्रेड सेब के पौधे देने का मकसद बागवानों को इस बार सेब सीजन में हुए घाटे से उभारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed