फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayurvedic Hospital Chamba provided free treatment to the maximum number of patients.

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा ने किया सबसे अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज

Wed, 07 Feb 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Hospital Chamba provided free treatment to the maximum number of patients.
चंबा। आयुर्वेदिक अस्पताल प्रदेश भर में हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत बेहतर कार्य में अव्वल रहा है।
विज्ञापन

विशेष स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल को प्रशंसा पत्र भेजा है। प्रदेश में संचालित 1200 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में चंबा आयुर्वेदिक अस्पताल ने आयुष्मान और हिमकेयर योजना में सबसे अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया। मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए। अस्पताल प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और चिकित्सकों के बेहतरीन कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन अस्पताल को 26 जनवरी को सम्मानित भी कर चुका है। पंचकर्मा हो या अन्य पद्धति, सभी में आयुर्वेदिक अस्पताल मरीजों का मुफ्त इलाज करने में अव्वल रहा है। जिले में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में चंबा ही एक मात्र स्वास्थ्य संस्थान हैं, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से बीमार बच्चों का इलाज कर रहा है।

आयुष्मान योजना में अस्पताल में 183 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। हिमकेयर के तहत 256 मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ। इन मरीजों में कइयों के अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन भी हुए हैं। प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में आयुष्मान और हिमकेयर योजना के तहत समीक्षा की गई तो इसमें चंबा आयुर्वेदिक अस्पताल प्रदेश में अव्वल रहा।
विज्ञापन

--
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि आयुष्मान और हिमकेयर में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेश में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा अव्वल रहा है। इसके लिए विशेष स्वास्थ्य सचिव ने प्रशंसा पत्र भी उन्हें भेजा है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed