{"_id":"6b0471599ddf47208b0f50c1","slug":"anger-in-chamba-against-fir-against-pensioners-leaders-chamba-news-c-88-1-ssml1007-203847-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनर्स नेताओं पर एफआईआर के खिलाफ चंबा में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनर्स नेताओं पर एफआईआर के खिलाफ चंबा में रोष
Mon, 23 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सहित आठ पदाधिकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने धर्मशाला में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की निंदा की है। समिति ने प्रदेश सरकार से मामले को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है।
समिति के जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने बताया कि 19 नवंबर 2026 को पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर धर्मशाला में लंबित देनदारियों और 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में उनके काफिले को रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर सहित आठ पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
डॉ. सोनी ने कहा कि पेंशनर्स अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों और मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज करना उनकी आवाज दबाने का प्रयास है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
--