{"_id":"646e3c591365478c39094a87","slug":"an-old-man-who-went-on-a-walk-died-due-to-being-buried-in-the-debris-chamba-news-c-19-1-162143-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सैर पर निकले बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सैर पर निकले बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत
Wed, 24 May 2023 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 May 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सुबह की सैर करने के लिए निकले बुजुर्ग की अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहणु राम (83) पुत्र भंडारी गांव भटोगड़ी डाकघर कूंर के रूप में हुई है। बेसुध हालत में बुजुर्ग को परिजन मलबे के नीचे से निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए जहां पर तैनात चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की देखरेख में चिकित्सीय टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सिंहणु राम अपने बेटे के घर भरोड़ी में आया था। बुधवार की सुबह सिंहणु सुबह की सैर करने के लिए घर से निकल गया। भरोड़ी पहुंचने पर जलशक्ति विभाग के भंडारण टैंक के लीक होने से हुए भूस्खलन की जद में आने से बुजुर्ग वहीं दब गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब सिंहणु घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। घर के आसपड़ोस में पता करने पर भी बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। इस दौरान ग्रामीण ने बताया कि सुबह सैर के लिए बुजुर्ग को जाते देखा था लिहाजा परिजन बुजुर्ग की तलाश में निकल पड़े। भरोड़ी में गिरे मलबे के बीच दबे बुजुर्ग को देखकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना समय गंवाए बुजुर्ग को मलबे के ढेर से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर बुजुर्ग को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।