{"_id":"6aa18c59c1bfcf9d5e075e0a","slug":"amid-allegations-involving-seven-crore-rupees-the-investigation-team-reached-the-orchards-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196157-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात करोड़ के आरोपों के बीच बागीचों तक पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात करोड़ के आरोपों के बीच बागीचों तक पहुंची जांच टीम
Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
तीन पंचायतों में पौधों की खरीद से लेकर रोपण तक की मौके पर पड़ताल
पहले दिन का जायजा संतोषजनक, बागवानों की मेहनत ने टीम को किया प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/चुराह। सेब के पौधों से सजे बागीचों तक अब सरकारी योजना की हकीकत परखने वाली टीम पहुंच गई है। विकास खंड तीसा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हुए सेब पौधरोपण कार्यों को लेकर शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है।
धर्मशाला से ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता और डीआरडीए चंबा के जिला विकास अधिकारी समेत पांच सदस्यीय टीम ने चुराह में डेरा डाल दिया है।
जांच के पहले दिन टीम ने तीसा प्रथम, भंजराड़ू और डोंरी पंचायतों का दौरा किया। मौके पर सेब पौधों की खरीद, वितरण और रोपण की स्थिति देखी गई। साथ ही संबंधित लोगों से योजना के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली गई। टीम ने रिकॉर्ड और धरातल पर मौजूद बागीचों की स्थिति को भी जांचा।
शिकायतकर्ता ने चुराह की 27 पंचायतों में वर्ष 2022-23 के दौरान हुए सेब पौधरोपण कार्यों में करीब सात करोड़ रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की सत्यता और बताई गई धनराशि की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी तविंद्र चनरिया ने बताया कि चुराह की करीब 28 पंचायतों में पौधों की खरीद, वितरण और रोपण की जांच की जा रही है। पहले दिन तीन पंचायतों में कार्य बेहतर पाया गया। बागवानों ने मेहनत से बागीचे तैयार किए हैं और उन्हें इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है। आगामी दिनों में टीम अन्य पंचायतों का दौरा कर दस्तावेजों और मौके की स्थिति का मिलान करेगी।
परियोजना अधिकारी तविंद्र चनरिया ने बताया कि तीसा प्रथम, डोंरी और भंजराड़ू पंचायतों में सेब पौधरोपण का कार्य देखकर टीम प्रभावित हुई। बागवानों की मेहनत से योजना को धरातल पर बेहतर तरीके से उतारा गया है।