फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Adolescent girls learn about the history and negative impact of caste discrimination

Chamba News: किशोरियों ने जाना जाति भेदभाव का इतिहास और नकारात्मक प्रभाव

Sun, 25 Jan 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Jan 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls learn about the history and negative impact of caste discrimination
उत्तराखंड से स्रोत व्यक्ति के रूप कार्यशाला में मौजूद हुईं अनुपमा
विज्ञापन

जागोरी संस्था चंबा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किशोरियों को जाति भेदभाव के इतिहास, इसके प्रभाव और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर मैहला, तीसा और सलूणी की 25 किशोरियों को जागरूक किया। जागोरी संस्था चंबा की ओर से आयोजित किशोरियों की तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जागोरी संस्था की जिला समन्वयक उमा कुमारी ने अध्यक्षता की।

कार्यशाला में उत्तराखंड से अनुपमा ने स्रोत व्यक्ति के रूप में भाग लिया। कार्यशाला में किशोरियों को जाति भेदभाव के इतिहास, इसके प्रभाव और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही एक दूसरे की भावनाओं और अनुभवों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा प्रभावी संचार और सुनने के कौशल भी सिखाए गए। जिससे किशोरियां खुलकर बात कर सकें। समूह चर्चा, गीत, गेम, फुले मूवी के जरिये कार्यशाला के दौरान किशोरियों को ये जानकारी दी गई। इस मौके जागोरी टीम से रजनी, मखनी, इंदु बाला, अंजली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed