फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of selling gas cylinders in black

Chamba News: गैस सिलिंडरों को ब्लैक में बेचने का आरोप

Mon, 22 May 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling gas cylinders in black
खज्जियार (चंबा)। खेतों का काम छोड़कर घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंचीं महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को तलाई से सोमवार दोपहर बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि कहने को तो मालवाहक वाहन में घरेलू गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी क्षेत्र में पहुंची लेकिन चालक और एजेंसी के कर्मचारियों ने जोत स्थित होटल और ढाबों पर ही इन्हें ब्लैक में बेच दिया। लिहाजा, उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन से मामले की जांच कर इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपप्रधान मनोहर लाल, वार्ड सदस्य कुलदीप चंद, अमित चौहान, देसराज, अंजू देवी, रानी देवी, काजू देवी, काका राम, मनोज कुमार आदि ने बताया कि सोमवार को वे अपने खेतों का कामकाज छोड़कर घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए तलाई में सुबह नौ बजे ही पहुंचना शुरू हो गए। बताया कि मौसम के करवट बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य जोर-शोर से चला हुआ है। दोपहर के समय बाबा गैस एजेंसी की मालवाहक गाड़ी क्षेत्र में पहुंची लेकिन घरेलू गैस सिलिंडरों को जोत में स्थित ढाबों पर बेच कर लौट गई। सिलिंडरों के लिए बोलने पर उन्हें सिलिंडर न होने का तर्क देकर एजेंसी कर्मी वहां से चले गए। कहा कि उपभोक्ताओं के लिए भेजी गई सिलिंडरों की गाड़ी का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं चंबा स्थित पराशर गैस एजेंसी की गाड़ी तो क्षेत्र में पहुंच ही नहीं पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे आखिरकार उन्हें थकहार कर खाली सिलिंडर सिर पर उठाकर घरों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

बाबा गैस एजेंसी के इंचार्ज काकू राम ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर भेजे जाते हैं। यदि ये ब्लैक में कहीं बेचे गए हैं तो इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed