{"_id":"665cabda2f6479c21a066515","slug":"accused-of-running-a-car-over-young-man-after-beating-him-sent-on-remand-for-two-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126226-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो दिन की रिमांड पर भेजे पीटने के बाद युवक पर कार चढ़ाने के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो दिन की रिमांड पर भेजे पीटने के बाद युवक पर कार चढ़ाने के आरोपी
Sun, 02 Jun 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खज्जियार के मियाड़ी गला में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक को कार से कुचलने वाले तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
रविवार को चंबा थाना की पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। अब पुलिस तीनों से युवक को बुरी तरह पीटने और कार से कुचलने के कारणों को लेकर पूछताछ करेगी। लोगों में यह भी चर्चा है कि सीसीटीवी फुटेज में जिस तरह युवक को पीटने की बात सामने आई है, उसे देखकर यही लग रहा है कि तीनों आरोपी नशे में हैं। आरोपियों ने पहले लात-घूसों से युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
इसके बाद उसके ऊपर बैक कर कार चढ़ा दी। गनीमत यह रही कि युवक की जान बच गई। मौजूदा समय में घायल युवक चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। घायल की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तीनाें आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उनके परिवार में यही इकलौता सहारा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीनों आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।
--