{"_id":"66ad133e859deba6b3041c9e","slug":"a-person-who-went-to-graze-sheep-and-goats-died-after-falling-into-khanetar-drain-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130289-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खनेतर नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खनेतर नाले में गिरने से मौत
Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के दप्पन स्थित खनेतर नाला में भेड़-बकरियां चराने के लिए गए व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शमसदीन पुत्र गंडरू निवासी चचूल डाकघर सनवाल तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पत्नी शमीना, भाई मुहम्मद दीन और राज मुहम्मद ने बताया कि 31 जुलाई को शमसदीन अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए दप्पन के पास खनेतर नाला में गया हुआ था। देर शाम तक उसके भेड़-बकरियों के साथ वापस न लौट कर आने पर परिजनों ने उसकी देररात तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिकायत के आधार पर परिजनों के साथ मिलकर लापता शमसदीन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को व्यक्ति का शव खनेतर नाला में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
--