फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A fine of Rs 10,000 was collected from 19 drivers

Chamba News: 19 वाहन चालकों से वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 28 Mar 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 10,000 was collected from 19 drivers
न्यायालय
विज्ञापन

----------
19 बिगड़ैल वाहन चालकों से वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में पेश हुए 30 चालान
बिना दस्तावेज दोबारा पकड़े जाने पर निरस्त होंगे लाइसेंस, दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 30 चालान पेश हुए। इनमें से 19 चालानों का निपटारा कर 10 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। साथ ही चालकों को दोबारा यातायात नियमों की अवहेलना करते पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने को लेकर भी चेताया।

गौर रहे कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए चालान होने की सूरत में कई वाहन चालक मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में 30 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से करीबन 19 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन

न्यायालय की ओर से 30 मामलों में समन जारी किए गए थे। जिन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी अमूमन 11 लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर वारंट जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed