{"_id":"6b07126a312bd1ce7d0f2903","slug":"a-danger-alarm-will-sound-if-you-get-too-close-to-the-screen-chamba-news-c-88-1-ssml1007-204030-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्क्रीन की नजदीकी पर बजेगा खतरे का अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्क्रीन की नजदीकी पर बजेगा खतरे का अलार्म
Wed, 25 Nov 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
होली स्कूल की छात्राओं ने सेंसर से तैयार किया आंखों की सुरक्षा का मॉडल
रिद्धिमा और शानवी की डिवाइस स्क्रीन के तीन से पांच इंच करीब पहुंचते ही करेगी आगाह
अभिभावकों को भी मिलेगा संकेत, जिला स्तरीय हैकाथॉन में प्रस्तुत इस मॉडल ने खींचा ध्यान
मोहम्मद अयूब
चंबा। बच्चों की आंखों और मोबाइल स्क्रीन के बीच अब सेंसर पहरेदारी करेगा। स्क्रीन के बेहद करीब पहुंचते ही अलार्म बजाकर उन्हें दूरी बनाए रखने की चेतावनी देगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली की छात्राओं रिद्धिमा और शानवी ने सेंसर तकनीक से ऐसा ही एक मॉडल तैयार किया है। जिला स्तरीय हैकाथॉन में प्रस्तुत इस मॉडल ने अपनी उपयोगिता से सबका ध्यान खींचा।
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के करीब 60 से 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें होली स्कूल की छात्राओं का मॉडल बच्चों की आंखों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या का तकनीकी समाधान तलाशने की पहल के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
मॉडल के मार्गदर्शक अध्यापक रंजीत सिंह ने बताया कि बच्चों ने स्क्रीन को नजदीक से देखने की आदत और उससे आंखों को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखकर यह विचार रखा था। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किया गया। इसमें लगे सेंसर स्क्रीन और बच्चे के बीच की दूरी पर नजर रखते हैं। बच्चा स्क्रीन के तीन से पांच इंच के दायरे में पहुंचता है तो अलार्म और बजर बजने लगते हैं। इससे अभिभावकों को भी पता चल जाता है कि बच्चा स्क्रीन के बहुत करीब है और उसे उचित दूरी बनाए रखने के लिए सचेत किया जा सकता है।
रिद्धिमा और शानवी की यह पहल बताती है कि विद्यार्थी अपनी तकनीकी समझ से रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान भी खोज सकते हैं। हैकाथॉन में उनके मॉडल ने रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता को सामने रखा।